ब्राजील के स्टार मिडफील्डर काका के इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब एसी मिलान के साथ फिर जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जनेरियो:
ब्राजील के स्टार मिडफील्डर काका के इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब एसी मिलान के साथ फिर जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक रियल मेड्रिड की ओर से खेल रहे काका के पिता एसी मिलान में अपने बेटे की वापसी के लिए बातचीत कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, काका के पिता बॉस्को लेइट इस सम्बंध में क्लब के उपाध्यक्ष एड्रियानो गालियानी से अपने 30 वर्षीय बेटे के बारे में वापसी के लिए बातचीत कर रहे हैं।
ब्राजील के समाचार पत्र 'ब्राजील ओ ग्लोबो' के मुताबिक, वर्ष 2009 में काका के इस क्लब को छोड़ने के बाद भी उनके परिवार वालों ने इस क्लब के साथ घनिष्ठ सम्बंध बनाए हुए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रियल मेड्रिड ने अन्य क्लब से बातचीत करने की सहमति दे दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में काका को 'फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना गया था।