विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2013

बिना डोपिंग के टूर जीतना असंभव : आर्मस्ट्रांग

अमेरिका के साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग का मानना है कि प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल किS बिना साइकिलिंग की रेस जीतना असंभव है। उन्होंने टूर डि फ्रांस के 100वें चरण की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ली मोंडे को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: अमेरिका के साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग का मानना है कि प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल किए बिना साइकिलिंग की रेस जीतना असंभव है।

उन्होंने टूर डि फ्रांस के 100वें चरण की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ली मोंडे को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।

आर्मस्ट्रांग ने कहा, ‘‘बिना डोपिंग के टूर डि फ्रांस जीतना असंभव है क्योंकि टूर दमखम वाला होता है जिसमें ऑक्सीजन निर्णायक होती है। उदाहरण के तौर पर ईपीओ (इरिथ्रोप्रोटीन) स्प्रिंटर को 100 मी जीतने के लिए मदद नहीं करेगा बल्कि 10,000 मी में यह निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह निश्चित है।’’

आर्मस्ट्रांग ने 1999 से 2005 के बीच सात बार रिकॉर्ड टूर डि फ्रांस जीते थे लेकिन पिछले साल अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी की रिपोर्ट में उनके डोपिंग करने का खुलासा हुआ था जिससे साइकिलिंग जगत संकट के दौर में चला गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग, टूर डि फ्रांस, प्रतिबंधित पदार्थ, डोपिंग, US, Cyclist Lance Armstrong, Tour De France, Doping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com