विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2012

भारत के हरमीत ने ब्राजील ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीता

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने बेल्जियम के सेड्रिक नुटिन को 4-2 से हराकर ब्राजील ओपन का अंडर 21 पुरुष एकल खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने बेल्जियम के सेड्रिक नुटिन को 4-2 से हराकर ब्राजील ओपन का अंडर 21 पुरुष एकल खिताब जीत लिया है।

हरमीत ने सांतोस में जारी इस टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को सेड्रिक को 11-3, 6-11, 11-6, 11-9, 5-11, 11-6 से हराया।

इससे पहले टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हरमीत ने ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय खिलाड़ी सौम्यजीत घोष को सेमीफाइनल में 10-12, 11-8, 6-11, 11-1, 11-4, 11-4 से हराया था। हरमीत ने कहा है कि वह यह खिताब जीतकर लम्बे समय का सूखा खत्म करना चाहते थे।

बकौल हरमीत, "मैंने लगभग एक साल से कोई खिताब नहीं जीता था। सेड्रिक अच्छा खेल रहे थे। वह अच्छे आक्रमण के साथ समय-समय पर चौंका रहे थे। अंतिम गेम में मैंने संयम बनाए रखा और उनके खिलाफ शानदार रिटर्न लगाए।"

भारत के कोच भवानी मुखर्जी ने हरमीत के इस प्रयास की सराहना की। भवानी ने कहा कि हरमीत ने फाइनल के लिए जरूरी लय बनाए रखा। इसके अलावा भी पूरे टूर्नामेंट में उनका खेल अच्छा रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, India, हरमीत देसाई, Harmeet Desai, Table Tennis, Brazil Open, ब्राजील ओपन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com