विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2012

इंडियन वेल्स : सानिया-वेस्नीना की जोड़ी फाइनल में हारी

भारत की सानिया मिर्जा और उनकी रूसी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना को बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स: भारत की सानिया मिर्जा और उनकी रूसी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना को बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में अमेरिका की लिजेल ह्यूबर और लीसा रेमंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सानिया और वेस्नीना की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

इससे पहले, सानिया और वेस्नीना ने सेमीफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और लूसी हराडेका की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-7, 7-5, (10-3) से पराजित किया था।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सानिया और वेस्नीना ने वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाली अर्जेंटीना की जिसेला डूल्को और पाओला सुआरेज की जोड़ी को 6-2, 6-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Wales Open, Tennis, Sania, Vesnina, Final, सानिया, वेस्नीना, इंडियन वेल्स, फाइनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com