विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

गोल्डन ग्लव टूर्नामेंट: भारतीय मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण सहित 10 पदक जीते

भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण के अलावा 4 रजत पदक और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए.

गोल्डन ग्लव टूर्नामेंट: भारतीय मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण सहित 10 पदक जीते
प्रतीकात्मक फोटो.
  • भारत की महिला मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में 10 पदक जीते
  • इनमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं
  • सेमीफाइनल में हारने से चार मुक्केबाजों को कांस्य मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: सर्बिया के वोज्वोदिना में आयोजित छठे गोल्डन ग्लव मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण सहित 10 पदक जीते. प्रतियोगिता में दो स्वर्ण के अलावा भारतीय टीम ने 4 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें : पीएसजी की ओर से डेब्यू मैच में चमके नेमार, बने मैन ऑफ द मैच  

ज्योति ने 51 किलोग्राम में और वानलालहरितपुई 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता. वहीं, अंजलि (48 किलोग्राम), साक्षी (54 किलोग्राम), आस्था (69 किलोग्राम) और अनुपमा (81 किलोग्राम) ने रजत पदक हासिल किए. सेमीफाइनल में हार के बाद मंदीप (57 किलोग्राम), निशा ( 64 किलोग्राम) श्रुति (75 किलोग्राम) और नेहा (81 किलोग्राम से अधिक) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com