भारतीय टीम मैच के तीसरे क्वार्टर तक 1-2 से पिछड़ रही थी
- दिलप्रीत ने दो और सुखजीत ने एक गोल दागा
- जापान के लिए दोनों गोल ओगावा ने किए
- तीसरे क्वार्टर तक 1-2 से पिछड़ रहा था भारत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहार बारू (मलेशिया):
सुल्तान जोहोर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है. दिलप्रीत सिंह के दो जबकि सुखजीत सिंह के एक गोल से भारतीय टीम ने जापान को 3-2 से शिकस्त दी. भारत ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की, टीम तीसरे क्वार्टर तक 1-2 से पिछड़ रही थी. दिलप्रीत ने 11वें और 53वें मिनट में जबकि सुखजीत ने 41वें मिनट में गोल दागा. जापान के लिये दोनों गोल कयोहेई ओगावा ने 23वें और 31वें मिनट में किए.
यह भी पढ़ें : मलेशिया को 2-1 हराकर भारत तीसरी बार बना एशिया कप चैंपियन
भारत ने पहले क्वार्टर में लगातार हमले करके अच्छी शुरुआत की. 11वें मिनट में उसके प्रयासों का फल उसे दिलप्रीत के गोल से मिला जिन्होंने डिफेंस में हुई चूक का फायदा उठाकर टीम को आगे कर दिया. लेकिन दूसरे क्वार्टर में जापान ने गेंद पर दबदबा रखा और 23वें मिनट में उन्हें तब पेनल्टी कार्नर मिला जब गेंद सर्कल में भारतीय खिलाड़ी के पैर में हिट हुई. जापान के कयोहेई ओगावा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 से बराबरी हासिल की. हाफ टाइम तक जापान ने अच्छी लय जारी रखी और अपना दूसरा गोल 31वें मिनट में करके टीम को 2-1 से आगे कर दिया. हालांकि युवा भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर के अंत में अपने कौशल का अच्छा नजारा पेश किया और सुखजीत के 41वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने से 2-2 से बराबरी हासिल कर ली.
वीडियो: हॉकी खिलाड़ी कैलाश चंद्र यादव, मैच जीते मगर गरीबी से हार गए
भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में दबदबा कायम रखा और इसका उसे फायदा भी मिला जिसमें दिलप्रीत ने 53वें मिनट में विजयी गोल दागा. भारत अब कल दूसरे मैच में मलेशिया से भिड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं