रजत चौहान और मंजूदा साय तुर्की के अंताल्या में चल रहे विश्व कप के दूसरे चरण के कंपाउंड मिश्रित वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
रजत चौहान और मंजूदा साय तुर्की के अंताल्या में चल रहे विश्व कप के दूसरे चरण के कंपाउंड मिश्रित वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।
भारत के चोटी के तीरंदाज इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जोड़ी ने फाइनल की राह में ग्रेट ब्रिटेन को 151-149 से, रूस को 156-154 से और कनाडा को 154-147 से हराया। चौहान और मंजूला मिश्रित टीम फाइनल में कल जब सर्जियो पागनी और मार्सेला टोनियोली की इतालवी जोड़ी से भिड़ेगी तो उनका लक्ष्य कंपाउंड वर्ग में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतना होगा। भारतीय जोड़ी ने शुरू से ही शानदार तालमेल दिखाया। उन्होंने पहले दौर में ब्रिटेन के खिलाफ परफेक्ट दस का स्कोर बनाकर जीत दर्ज की। चौहान और मंजूदा ने क्वार्टर फाइनल में भी अपनी लय बनाए रखी और रूस की कड़ी चुनौती को दो अंक के अंतर से समाप्त किया।
कनाडा की जोड़ी डेटिमार ट्रिलियस और एशले वालेस का शानदार अभियान रहा था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको को उलटफेर का शिकार बनाया था लेकिन भारतीय जोड़ी ने उनकी एक नहीं चलने दी और फाइनल में जगह बनाई।
इस बीच, कंपाउंड पुरुष वर्ग की टीम को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका से 230-237 से हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला टीम पहले दौर में ही वेनेजुएला से 215-219 से हार गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं