विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2011

आईसीसी ने तिरंगे के अपमान के लिए माफी मांगी

घटना तब हुई जब आईसीसी के साजो-सामान का अधिकार रखने वाली कंपनी के कर्मचारी ने एक गुब्बारे को कुचल दिया, जिस पर भारतीय तिरंगा बना हुआ था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोहाली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए तिरंगे के अपमान के लिए भारत से माफी मांगी। यह घटना तब हुई जब आईसीसी के साजो-सामान का अधिकार रखने वाली कंपनी के कर्मचारी ने एक गुब्बारे को कुचल दिया, जिस पर भारतीय तिरंगा बना हुआ था। यह कर्मचारी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में अनधिकृत विक्रेता द्वारा सामान बेचने पर आपत्ति जता रहा था। इस घटना से कई प्रशसंक गुस्से में थे, जिसके बाद आईसीसी प्रवक्ता ने कहा, हम इस अस्वीकार्य घटना के लिए प्रत्येक भारतीय नागरिक से माफी मांगते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप 2011, तिरंगा, आईसीसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com