विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2011

टीवी तोड़ने के मामले में पोंटिंग पर होगी कार्रवाई

पोंटिंग पर ड्रेसिंग रूम में एलसीडी टीवी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईसीसी के खिलाड़ी आचार संहिता के उल्लघंन के कारण कार्रवाई की जाएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में टीम के ड्रेसिंग रूम में एलसीडी टीवी को नुकसान पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के खिलाड़ी आचार संहिता के उल्लघंन के कारण कार्रवाई की जाएगी। आईसीसी को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुजरात क्रिकेट संघ की शिकायत के बाद पोंटिंग के अस्वीकार्य व्यवहार के बारे में सूचना दी। पोंटिंग ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप मैच में रन आउट दिए जाने के बाद टीवी सेट पर अपना गुस्सा निकाला था। आईसीसी प्रवक्ता कोलिन गिबसन ने कहा, हां, हमें आज दोपहर इसकी सूचना मिली है। और उन्होंने कहा कि आज इस पर फैसला लिए जाने की उम्मीद है। गिबसन ने इस बात की भी पुष्टि की कि पोंटिंग का व्यवहार आईसीसी की खिलाड़ियों की आचार संहिता के अंतर्गत आता है। उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा, हां यह इसके अंतर्गत आता है। पोंटिंग ने इस घटना के लिए जीसीए से माफी मांगी, लेकिन मेजबान संघ ने उनके खिलाफ बीसीसीआई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। जीसीए के सचिव राजेश पटेल ने मंगलवार को कहा, हम ऑस्ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूप में एलसीडी टीवी सेट को तोड़ने के बारे में बीसीसीआई में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा, बीसीसीआई हमारी शिकायत आईसीसी को बताएगा और वे इस मुद्दे पर अंतिम फैसला करेंगे। यह घटना जब हुई तब पोंटिंग सोमवार को ग्रुप ए मैच में 28 रन पर क्रिस मपोफु द्वारा सीधे हिट करने के कारण रन आउट हो गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, रिकी पोंटिंग, एलसीडी टीवी, आईसीसी, कार्रवाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com