विजेंदर सिंह (फाइल फोटो)
डबलिन:
पेशेवर मुक्केबाजी करियर के अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज डीन गिलेन को नॉकआउट करने वाले भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा है कि मुकाबला बेहद जल्द खत्म करके मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ में आ गया था कि मैं उसे (गिलेन) को गिरा सकता हूं। उसके बाद मैं सीधे पंचों का तब तक प्रहार करता रहा, जब तक कि वह गिर नहीं पड़ा।'
मुकाबले के दौरान बेहद सहज था
विजेंदर ने कहा, 'वाह! यह मुकाबला तो काफी जल्द खत्म हो गया! मैं खुद को मुकाबले में काफी सहज महसूस कर रहा था।' ओलिंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता इस बॉक्सर ने कहा, 'शुरुआत में मैं गिलेन के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब मैं सही हमले करने लगा तो समझ में आ गया कि मुझे बिल्कुल सटीक पंच की जरूरत है और उसके लिए मुझे सही समय का इंतजार करना होगा।'
19 दिसंबर को है तीसरा मुकाबला
विजेंदर ने बताया कि आखिरी पंच लगाने के साथ ही उन्हें समझ में आ गया था कि गिलेन अब उठ नहीं पाएंगे। विजेंदर एक सप्ताह का आराम लेंगे और परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए सोमवार की रात भारत लौटेंगे। विजेंदर का पेशेवर मुक्केबाजी में तीसरा मुकाबला 19 दिसंबर को मैनचेस्टर में होना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं