रुपिंदर पाल सिंह (फाइल फोटो)
कुआंटन:
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह का कहना है कि वह सिर्फ पेनल्टी कोर्नर पर गोल करने की अपनी भूमिका निभा रहे हैं. कैरियर में पहली बार रुपिंदर ने एक हाकी टूर्नामेंट में 10 गोल किए हैं.
जापान के खिलाफ छह गोल करने के बाद रुपिंदर ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक एक गोल किया. इसके बाद कल मलेशिया के खिलाफ 2-1 से मिली जीत में दोनों गोल दागे.
रुपिंदर ने कहा कि वह नॉकआउट दौर में कुछ गोल और करना चाहेंगे. उन्होंने कहा,"मेरे लिए यह स्वप्निल प्रदर्शन रहा. अहम गोल करने से बहुत अच्छा महसूस होता है." उन्होंने कहा, "मेरा काम पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करना है और इसी के लिए मैं टीम में हूं. मैंने सुल्तान अजलन शाह कप के जरिये 2010 में पदार्पण किया और ब्रिटेन के खिलाफ उसी टूर्नामेंट में हैट्रिक बनाई." उन्होंने कहा,"यह सब हॉकी की मेरी अच्छी यादों में से है."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी, हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह, सुल्तान अजलन शाह कप, भारतीय हॉकी टीम, Asian Champianship Trophy Hockey, Asian Champianshp Trophy, Drag Flicker Rupinder Pal Singh, Rupinder Pal Singh