विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2015

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स : अर्जेंटीना टीम को ले जा रही बस पर पत्थर लगा, खिलाड़ी सुरक्षित

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स : अर्जेंटीना टीम को ले जा रही बस पर पत्थर लगा, खिलाड़ी सुरक्षित
अर्जेंटीना ने भारत को 3-0 से हराया (सौजन्य : Hockey India)
रायपुर: हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में भाग ले रही अर्जेंटीना हॉकी टीम को लेकर जा रही बस पर शुक्रवार को अचानक एक पत्थर जा लगा, जिसके बाद पुलिस ने पूरे सुरक्षा इंतजामात की फिर से समीक्षा की। हालांकि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई।

यह घटना रात 9.30 की है, जब अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को स्टेडियम से होटल ले जा रही बस पर मठ पुरैना इलाके में पत्थर आ लगा। अर्जेंटीना ने हॉकी विश्व लीग फाइनल के पहले मैच में शुक्रवार को भारत को 3-0 से हराया था।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने बताया, ‘‘जंगली जानवर को भगाने के लिये एक बच्चे ने पत्थर फेंका था, जो गलती से बस की खिड़की पर जा लगा। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि टीम पुलिस सुरक्षा में सकुशल होटल पहुंच गई। इसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा स्टाफ की बैठक हुई जिसमें सुरक्षा हालात की नये सिरे से समीक्षा की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स, हॉकी वर्ल्ड लीग 2015, हॉकी, अर्जेंटीना हॉकी टीम, रायपुर, Hockey World League 2015, Hockey World League Finals, Hockey, Argentina Hockey Team, Raipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com