एचआईएल में दिल्ली वेवराइडर्स टीम का अजेय क्रम बरकरार है, और सरदार सिंह के प्रेरणादायी नेतृत्व में खेल रही टीम ने मंगलवार को लीग के 27वें मैच में जेपी पंजाब वॉरियर्स को 3-2 से पराजित किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जालंधर:
हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में दिल्ली वेवराइडर्स टीम का अजेय क्रम बरकरार है, और सरदार सिंह के प्रेरणादायी नेतृत्व में खेल रही इस टीम ने मंगलवार को लीग के 27वें मैच में जेपी पंजाब वॉरियर्स को 3-2 से पराजित किया।
अब तक 11 मुकाबलों में वेवराइडर्स को नौ जीत मिली हैं, जबकि उसके दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
सेमीफाइनल में पहले ही स्थान बना चुकी वेवराइडर्स के लिए रुपिंदर पाल सिंह ने छठे, डेकर ने नौवें और ऑस्कर डेके ने 22वें मिनट में गोल किया। वॉरियर्स के लिए मलाक सिंह ने 18वें और क्रिस क्रिलो ने 69वें मिनट में गोल किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 3-1 से आगे थी।
एचआईएल में अपना छठा गोल करने वाले रुपिंदर ने चौथे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सफलतापूर्वक गोल किया। उनका फ्लिक काफी तेज था, जिस पर वॉरियर्स के गोलकीपर ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन गेंद उसके जूते से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट में चली गई।
इसके बाद नौवें मिनट में दानिश मुज्तबा ने डेकर के लिए एक शानदार मूव बनाया, जिस पर डेकर ने सर्किल के ऊपरी छोर पर से तेज हिट लेकर गोल कर दिया। उस वक्त स्कोर वेवराइडर्स के पक्ष में 2-0 हो चुका था।
इसके बाद मलाक सिंह ने 18वें मिनट में हालांकि वॉरियर्स के लिए गोल करके स्कोर को 1-2 कर दिया। मलाक ने धर्मवीर सिंह के क्रॉस को शानदार तरीके से डिफ्लेक्ट किया और एक बेहतरीन गोल को अंजाम दिया। उधर, डेके ने मलाक के इस प्रयास की खुशी ज्यादा देर नहीं टिकने दी और 22वें मिनट में रिवर्स शॉट पर गोल करके वेवराइडर्स को एक बार फिर दो गोल का अंतर दिला दिया। डेके के गोल की मदद से वेवराइडर्स अब 3-1 से आगे थे।
ऐसा लगा कि अपने घर में खेल रही वॉरियर्स टीम को हार मंजूर नहीं थी। इसी कारण उसने लगातार हमला जारी रखा और 69वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सफलतापूर्वक गोल करके स्कोर 2-3 कर दिया। यह गोल क्रिस क्रिलो ने किया। क्रिलो ने गेंद को सफलतापूर्वक गोलपोस्ट के दाएं किनारे में डाल दिया।
अब पांच टीमों की तालिका में वेवराइडर्स 49 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि रांची राइनोज के 36 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर है। जेपी पंजाब वारियर्स (29) तीसरे, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (22) चौथे और मैजिशियंस (14) पांचवें स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं