विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2013

नडाल ने आठवीं बार फ्रेंच ओपन जीतकर रचा इतिहास

नडाल ने आठवीं बार फ्रेंच ओपन जीतकर रचा इतिहास
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने पुरुष एकल फाइनल में स्पेन के हमवतन डेविड फेरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराकर इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने पुरुष एकल फाइनल में स्पेन के हमवतन डेविड फेरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराकर इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

टेनिस इतिहास में यह पहला मौका है जबकि किसी पुरुष खिलाड़ी ने एक ही ग्रैंडस्लैम खिताब को आठवीं बार जीता है। यह नडाल का 12वां ग्रैंडस्लैम खिताब है और वह सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के राय एमर्सन (12) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (17) और अमेरिका के पीट सम्प्रास (14) ने ही जीते हैं।

नडाल ने पहली बार 31 बरस की उम्र में ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेल रहे फेरर को हराकर रोलां गैरों पर 60 मैचों में 59वीं जीत दर्ज की।

नडाल को हालांकि मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा जब एक प्रदर्शनकारी कमर से ऊपर बिना कोई कपड़े पहले फिलिप चैटरियर कोर्ट पर आ गया। इस प्रदर्शनकारी के हाथ में मशाल थी और वह फ्रांस के समान लिंग के लोगों के विवादास्पद विवाह कानून का विरोध कर रहा था।

यह प्रदर्शनकारी उस समय नडाल से कुछ फुट की दूरी पर पहुंचा जब वह दूसरे सेट में 5-1 के स्कोर पर सर्विस कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने हालांकि प्रदर्शनकारी को बाहर निकाल दिया।

एक सुरक्षा अधिकारी ने तुरंत वीआईपी बाक्स के सामने से आते हुए नडाल की मदद की। इस वीआईपी बाक्स में ओलिंपिक फर्राटा चैम्पियन उसेन बोल्ट और हालीवुड सुपरस्टार लियोनाडरे डि कैपरियो मैच का लुत्फ उठा रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रफेल नडाल, फ्रेंच ओपन, French Open, Rafael Nadal, 12th Grand Slam Title
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com