विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2013

जोकोविच को हराकर नडाल फ्रेंच ओपन के फाइनल में

जोकोविच को हराकर नडाल फ्रेंच ओपन के फाइनल में
गत चैम्पियन रफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पांच सेट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-1, 6-7 (9-7) से हराकर एतिहासिक आठवें फ्रेंच ओपन खिताब की ओर कदम बढ़ाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: गत चैम्पियन रफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पांच सेट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-1, 6-7 (9-7) से हराकर एतिहासिक आठवें फ्रेंच ओपन खिताब की ओर कदम बढ़ाए।

नडाल ने पुरुष एकल सेमीफाइनल में चौथे सेट में दो बार बढ़त गंवाने के साथ सेट भी गंवाया। उन्होंने हालांकि पांचवें और निर्णायक सेट में 2-4 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को चार घंटे और 37 मिनट चले मुकाबले में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। जोकोविच ने निर्णायक सेट में 7-8 के स्कोर पर बिना कोई अंक बनाए ही अपनी सर्विस गंवा दी और इसके साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

एक ही ग्रैंडस्लैम को आठवीं बार जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे स्पेन के 27वें तीसरे वरीय नडाल रविवार को होने वाले फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी जो विल्फ्रेड सोंगा या स्पेन के अपने हमवतन डेविड फेरर से भिड़ेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल, फ्रेंच ओपन, French Open, Rafael Nadal, Novak Djokovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com