विज्ञापन
This Article is From May 29, 2015

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पेस-नेस्टर और सानिया-हिंगिस की जोड़ी

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पेस-नेस्टर और सानिया-हिंगिस की जोड़ी
पेरिस: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस ने शुक्रवार को अलग-अलग वर्गों में अपने-अपने मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पेस ने कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ पुरुष युगल वर्ग में जर्मनी के आंद्रे बेगेमान और ऑस्ट्रिया के जुलियाने नोल को सीधे सेटों में 7-6(3), 6-2 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वहीं महिला युगल वर्ग में सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने स्टेफानी फोरट्ज और एमांडाइन हेसे की फ्रांसिसी जोड़ी को कोर्ट-3 पर हुए महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में 6-3, 6-4 से मात दे दी।

इससे पहले गुरुवार को पेस ने हिंगिस के साथ मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि उनके हमवतन रोहन बोपन्ना और उनकी कजाकिस्तान यारोस्लाव श्वेडोवा की जोड़ी पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, टेनिस, फ्रेंच ओपन, Tennis, Leander Paes, Sania Mirza, French Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com