नई दिल्ली:
फ्रेंच ओपन फ़ाइनल मुक़ाबले में रविवार को वर्ल्ड नंबर एक नोवाक जोकोविच की टक्कर स्विटजरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका से होगा। इस मुक़ाबले के दौरान नोवाक जोकोविच के सामने अपने करियर ग्रैंड स्लैम को पूरा करने का मौका है।
अब तक आठ ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नोवाक जोकोविच अब तक फ्रेंच ओपन का खिताब नहीं जीत पाए हैं। 2012 और 2014 में वे फ्रेंच ओपन फ़ाइनल तक पहुंचे जरूर लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस समय में वे जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए लग रहा है करियर ग्रैंड स्लैम का खिताब उनसे दूर नहीं है।
अगर वे स्टानिस्लास वावरिंका को हरा देते हैं तो वह फ्रैड पेरी, डॉन बज, रॉड लेवर, रॉय एमरसन, आंद्रे आगासी, रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया हो।
आंकड़ों के हिसाब से भी जोकोविच का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। नोवाक जोकोविच और स्टानिस्लास के बीच इससे पहले कुल 20 मैच हुए हैं और इनमें 17 मैच में जोकोविच ने जीत हासिल की है। 149 सप्ताह से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे जोकोविच ने फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले कहा, 'मैं फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले पूरी तरह तैयार हूं। मेरे पास जो भी बचा हुआ है उसे मैं कोर्ट पर झोंक दूंगा। मेरे ख्याल से ये काफी होगा।'
वहीं दूसरी ओर स्टानिस्लास वावरिंका अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से फ्रेंच ओपन के रोलां गैरां पर खेलने उतरेंगे। उन्हें चुनौती का अंदाजा है। लिहाजा वे कहते हैं, 'जोकोविच इस वक्त अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रहे हैं, लेकिन वे अब तक फ्रेंच ओपन में चैंपियन नहीं बने हैं।'
स्टानिस्लास वावरिंका को जोकोविच का विजयी रथ रोकने के लिए अपना पूरा दम झोंकना होगा। वैसे वावरिंका यहां खिताब जीतते हैं तो वे मैट्स विलेंडर (1988) के बाद ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे जो फ्रेंच ओपन में लड़कों का खिताब (2003) जीतने के बाद पुरुष वर्ग में चैंपियन बनेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फ्रेंच ओपन फ़ाइनल, नोवाक जोकोविच, स्टानिस्लास वावरिंका, ग्रैंड स्लैम, French Open, Novak Djokovic, Stanislas Wawrinka