विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

बैडमिंटन: एचएस प्रणय, साई प्रणीत ने फ्रेंच ओपन में अपने शुरुआती मैच जीते

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और बी साई प्रणीत ने आज यहां पुरुष एकल वर्ग में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में प्रवेश किया.

बैडमिंटन: एचएस प्रणय, साई प्रणीत ने फ्रेंच ओपन में अपने शुरुआती मैच जीते
प्रणय ने कोरिया के ली ह्यून इल को 21-15 21-17 से मात दी (फाइल फोटो)
  • प्रणय ने कोरिया के ली ह्यून इल को हराया
  • खोसित पर भारी पड़े बी साई प्रणीत
  • प्रणव-सिक्‍की की जोड़ी मुकाबला हारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और बी साई प्रणीत ने आज यहां पुरुष एकल वर्ग में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में प्रवेश किया. यूएस ओपन चैम्पियन प्रणय ने डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचे कोरिया के 37 वर्षीय अनुभवी ली ह्यून इल को आसानी से 21-15 21-17 से मात दी जबकि प्रणीत ने पिछले हफ्ते शुरुआती दौर में मिली हार की भरपाई की और थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब पर 21-13 21-23 21-19 से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: डेनमार्क ओपन में भारत के किदांबी श्रीकांत चैंपियन

प्रणीत का सामना अब अगले दौर में ओलिंपिक के तीन बार के रजत पदकधारी और मौजूदा समय के सातवीं रैंकिंग पर काबिज मलेशिया के ली चोंग वेई से होगा. इस सत्र में दो बार मलेशियाई खिलाड़ी ली चोंग वेई को पराजित करने वाले प्रणय की भिड़ंत डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस से होगी.

वीडियो: फिर नंबर वन खिलाड़ी बनना चाहती हैं साइना नेहवाल
प्रणय जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नातसिर की चौथी वरीय जोड़ी से 15-21 12-21 से हार का मुंह देखना पड़ा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com