विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2015

बैडमिंटन : एक बार फिर साइना और सिंधु पर रहेगी नजर

बैडमिंटन : एक बार फिर साइना और सिंधु पर रहेगी नजर
साइना नेहवाल की फाइल फोटो
नई दिल्ली: मंगलवार से फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज का क्वालिफायर शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर सबकी नजर भारत की दो स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु पर होगी। सिंधु को भले ही डेनमार्क ओपन के फाइनल में ली जुएरेई ने हरा दिया हो, लेकिन उनके फॉर्म पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इस टूर्नामेंट में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहली बार सुपर सीरीज फाइनल में पहुंचीं सिंधु ने स्पेन की वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को सेमीफाइनल में हराया था।
 

दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु इस टूर्नामेंट से पहले कई टॉप खिलाड़ियों को हरा चुकी है। ऐसे में उनसे फ्रेंच ओपन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं साइना नेहवाल के लिए फ्रेंच ओपन किसी वापसी से कम नहीं होगा। साइना पैर में चोट की वजह से इस साल कई बड़े टूर्नामेंट नहीं खेल सकी हैं। वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी साइना को डेनमार्क ओपन के दूसरे राउंड में हार मिली थी। फ्रेंच ओपन में साइना का पहला मैच कॉमनवेल्थ चैंपियन मिचेल ली से होगा।

अगर पुरुषों के मुकाबले की बात करें, तो यहां पांचवीं वरियता के खिलाड़ी के श्रीकांत और एचएस प्रणॉय भारतीय चुनौती पेश करेंगे। इनके अलावा सबकी नजर आठवीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी पी कश्यप पर भी होगी। डबल्स मुकाबले में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोन्नपा की जोड़ी एक्शन में दिखेगी। फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 से 25 अक्टूबर के बीच पेरिस में खेला जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, बैडमिंटन, फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज, Saina Nehwal, PV Sindhu, Badminton, French Open Super Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com