विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2014

फीफा 2014: कोस्टारिका पहली बार विश्वकप क्वार्टर फाइनल में

फीफा 2014: कोस्टारिका पहली बार विश्वकप क्वार्टर फाइनल में
फोटो सौजन्य : एपी
फोटो सौजन्य : एपी
रीसिफे:

ब्रायन रूईज के शानदार प्रदर्शन से दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे कोस्टारिका ने रविवार की रात यहां यूनान पर पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज करके पहली बार विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रूईज ने नियमित समय में गोल करके कोस्टारिका को बढ़त दिलाई और फिर पेनल्टी शूटआउट में भी अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों टीमें नियमित समय में 1-1 से बराबरी पर थी।

यूनान के सोकराटिस पापास्ताथेपोलस ने इंजुरी टाइम में गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया था जिसमें कोई टीम गोल नहीं कर पाई। फैनिस गेकास यूनान की तरफ से चौथी पेनल्टी चूक गए जबकि माइकल उमाना ने कोस्टारिका की तरफ से पांचवीं पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

कोस्टारिका ने यूरोपीय टीम को अपना शिकार बनाने की तरफ पहला महत्वपूर्ण कदम 52वें मिनट में उठाया जब क्रिस्टियन बोलानोस ने पेनल्टी एरिया के करीब खड़े रूईज को गेंद थमाई और कप्तान ने उसे जाली में उलझा दिया।

ग्रुप-डी के मुकाबले में हेडर से किए गए गोल से इटली के अरमानों पर पानी फेरने वाले रूईज के शॉट में ताकत नहीं थी, लेकिन यूनानी गोलकीपर ओरेस्टिस कार्नेजिस और रक्षापंक्ति के उनके साथियों ने गोल रोकने का कोई खास प्रयास नहीं किया।

यूनान ने हमले तेज कर दिए, लेकिन कोस्टारिका को भी लग गया था कि जीत उसके करीब है और उसने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी। लेकिन, पापास्ताथेपोलस इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करने में सफल रहे। गेकास ने नीचे रहता हुआ शॉट जमाया जिस पर केलोर नेवास नियंत्रण नहीं रख पाये और बोरूसिया डोर्टमंड के डिफेंडर पापास्ताथेपोलस ने रिबाउंड पर गोल कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फीफा 2014, कोस्टारिका, यूनान, Costarica, FIFA 2014, Greece
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com