फेडरर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
सोमवार से साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन शुरू हो रहा है। विंबलडन में रॉजर फ़ेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी अब तक कोई नहीं कर सका है। पिछले 13 सालों में 79 जीत के साथ 7 ख़िताब फ़ेडरर ने अपने नाम किए हैं। एक बार फिर सबकी नज़रें पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी फ़ेडरर पर होंगी।
फ़्रेंच ओपन से पीठ में तकलीफ की वजह से नाम वापस लेने के बाद उनपर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में दबाव ज़्यादा है। 34 साल के फ़ेडडर लगातार 18वीं बार ऑल इंग्लैंड क्लब पर 8वां खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। हालांकि फ़ेडरर कितने फ़िट हैं यह वे खुद जानते हैं।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फ़ेडरर ने कहा, 'पिछला महीना मेरे लिए अच्छा रहा है इससे पहले कुछ ठीक नहीं रहा है। मैं फ़्रेंच ओपन में नहीं खेलने से दुखी हुआ। मैं फिलहाल ख़िताब के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरे लिए टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे फेवरेट हैं। मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं।'
17 ग्रैंड स्लैम सिंग्लस खिताब जीत चुके फेडरर के लिए 2016 उतार-चढ़ाव भरा रहा हैं। फ़रवरी में घुटने का ऑपरेशन और पीठ की तकलीफ से परेशान रहे। फ़ेडरर 2000 के बाद पहली बार बिना कोई ATP टाइटल जीते विंबलडन में खेलने उतरेंगे।
हालांकि फ़ेडरर विंबलडन की चुनौती के लिए तैयार हैं। 'पीठ में परेशानी के बावजूद मैंने अपने करियर में 88 ख़िताब जीते हैं। कभी-कभी परेशानी बढ़ जाती है और इससे निपटना मुश्किल हो जाता है। विंबलडन खेलने के लिए ही मैंने फ़्रेंच ओपन से नाम वापस लिया। यह मेरी ज़िंदगी के लिए था और मेरे करियर के लिए लिया गया फ़ैसला था।'
फ़ेडरर के लिए विंबलडन में चुनौती आसान नहीं होगी। यहां उन्हें नोवाक जोकोविच, एंडी मर्रे के अलावा हमवतन स्टेनसिलास वावरिंका से टक्कर लेनी होगी। विंबलडन में फ़ेडरर का पहला मैच अर्जेंटीना के गुइडो पेला से होगा।