विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2015

रियो ओलिंपिक के लिए फ़ेडरर-हिंगिस ने बनाई जोड़ी

रियो ओलिंपिक के लिए फ़ेडरर-हिंगिस ने बनाई जोड़ी
मार्टिना हिंगिस और रॉजर फ़ेडरर।
नई दिल्ली: रॉजर फ़ेडरर ने पूर्व विंबलडन चैंपियन मार्टिना हिंगिस के साथ रियो ओलिंपिक में मिक्स्ड डबल्स के लिए जोड़ी बनाई है। दोनों अगले साल अगस्त में होने वाले ओलिंपिक में स्विट्ज़रलैंड टीम के लिए खेलेंगे। 34 साल के फ़ेडरर और 35 साल की मार्टिना ने आखिरी बार 2001 में ऑस्ट्रेलिया में हुए हॉपमैन कप में खेला था।

फेडरर हिंगिस का साथ पाकर उत्साहित
17 ग्रैंड स्लैम विजेता फ़ेडरर ने कहा कि वे हिंगिस के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फेडरर ने कहा, 'जब मैं युवा था तो हिंगिस को सबसे प्रतिभाशाली मानता था और उनसे प्रेरणा लेता था। जब वह ग्रैड स्लैम जीत रही थी तब मैं नेशनल स्तर पर खेल रहा था और मुझे भरोसा नहीं होता था।'

हिंगिस के नाम पांच ग्रैंड स्लैम सिंग्लस खिताब
हिंगिस ने अपने करियर में पांच ग्रैंड स्लैम सिंग्लस खिताब जीते हैं। इसमें विंबलडन का खिताब भी शामिल है जो उन्होंने 16 साल की उम्र में जीता था। स्विस खिलाड़ी ने 2013 में संन्यास से वापसी करने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी वापसी के बाद सफर में हिंगिस ने इसी साल पांच डबल्स खिताब जीते, इसमें यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स और महिला डबल्स के खिताब शामिल हैं।

वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर तीन खिलाड़ी फ़ेडरर ने कहा कि उनके लिए ओलिंपिक खेल हमेशा से महत्व रखते हैं। फेडरर ने कहा, 'हर ओलिंपिक में एक नया अनुभव होता है। एक खिलाड़ी को ओलिंपिक में दूसरे एथलीट्स को खेलते देखकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिलता है और देश के झंडे के नीचे खेलना गर्व देता है।' फ़ेडरर ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड और लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रॉजर फ़ेडरर, मार्टिना हिंगिस, रियो ओलिंपिक, टेनिस, स्विट्ज़रलैंड टीम, Rozer Fedrer, Martina Hingis, Rio Olympic, Tennis, Switzerland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com