स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक के बीच दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक के बीच दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त फेडरर ने शनिवार को पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-2, 7-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फेडरर ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन के सर्गेई स्टाखाव्सकी को 6-3, 6-4 से पराजित किया था। एक अन्य मुकाबले में जोकोविक ने सेमीफाइनल मुकाबले में टॉमस बर्डिच को 6-7(5-7),6-2, 4-2 से शिकस्त दी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दुबई चैंपियनशिप, टेनिस, रोजर फेडरर