विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2012

सैफ टेटे चैम्पियनशिप में भारत वर्चस्व

भारत ने जवाहरलाल नेहरू खेल परिसर में सम्पन्न सैफ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में सभी टीम खिताब अपने नाम किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिलांग:
भारत ने जवाहरलाल नेहरू खेल परिसर में सोमवार को सम्पन्न सैफ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में सभी टीम खिताब अपने नाम किए।

भारत की जूनियर टीम ने नेपाल को 3-0 से हराया जबकि लड़कियों ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए खिताबी जीत हासिल की। जूनियर लड़कों को छोड़कर बाकी सभी वर्गों के विजेता की घोषणा लीग तालिका के आधार पर होती है।

शीर्ष पर रहते हुए जूनियर लड़कों और लड़कियों ने अपने लिए चीन में 11 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में खेलने का अधिकार हासिल किया।

भारत ने जूनियर और कैडेट वर्ग में आठ अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि श्रीलंका सात अंकों के साथ दूसरे और बांग्लादेश छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dominated, India, SAF Tete Championship, सैफ टेटे चैम्पियनशिप, भारत, वर्चस्व
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com