विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2015

जोकोविच और फेडरर के मैच में परिवार और दोस्त बने विजेता

जोकोविच और फेडरर के मैच में परिवार और दोस्त बने विजेता
सभी तस्वीरें एएफपी के सौजन्य से
लंदन:

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को चार सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-7, 6-4, 6-3 से हराकर विम्बलडन का पुरुष एकल खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया। स्विट्जरलैंड के 33 वर्षीय फेडरर को लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका आठवीं बार विम्बलडन जीतकर इतिहास रचने का सपना भी चकनाचूर हो गया। 17 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने पिछले तीन साल से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। वैसे हार-जीत से परे हर बार की तरह इस दफे भी दोनों ही खिलाड़ियों के परिवार, दोस्त और प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद थे।

फेडरर की पत्नी मिरका भी स्टेडियम में मौजूद थीं।

जेलेना रिस्टिक भी अपने पति नोवाक का मैच देखने आई थी।

नोवाक के खेल पर तालियां बजाने से रिस्टिक खुद को रोक नहीं पाई

जोकोविच के कोच बोरिस बेकर भी मैच के दौरान कम बेचैन नहीं थे।

ब्रिटिश अभिनेता ह्यु ग्रांट और बेनेडिक्ट कम्बरबैच भी स्टेडियम में मौजूद थे।

नतीजों का सबसे ज्यादा असर प्रशंसकों के चेहरे पर नज़र आया, तस्वीर में फेडरर की एक प्रशंसक।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन 2015, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, टेनिस, Wimbledon 2015, Novak Djokovic, Roger Federer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com