विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2017

जिम्‍नास्‍ट दीपा कर्मकार के घुटने की सर्जरी, वापसी के बाद क्‍या बरकरार रह पाएगा पहले जैसा शानदार प्रदर्शन!

जिम्‍नास्‍ट दीपा कर्मकार के घुटने की सर्जरी, वापसी के बाद क्‍या बरकरार रह पाएगा पहले जैसा शानदार प्रदर्शन!
दीपा रियो ओलिंपिक में बारीक अंतर से कांस्‍य पदक चूक गई थीं (फाइल फोटो)
  • अगले माह की एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी
  • मुंबई में डॉक्‍टर अनंत जोशी के मार्गदर्शन में हुई सर्जरी
  • रियो ओलिंपिक में बारीक अंतर से कांस्‍य पदक चूकी थीं दीपा
भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्मकार के घुटने की सर्जरी हुई है, सर्जरी के चलते वे अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी. इस सर्जरी के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि वे क्‍या जिम्‍नास्टिक में पहले जैसा शानदार प्रदर्शन बरकरार रख पाएंगी और क्‍यासर्जरी के बाद उनके रिफलेक्‍सेस पहले जैसी चपल रह पाएंगे.कि दीपा रियो ओलिंपिक खेलों में बारीक अंतर से कांस्‍य पदक चूक गई थीं. वे अपने इवेंट में चौथे स्‍थान पर रही थीं.

दीपा ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई. वे 18 मई से थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी. दीपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी को हैलो, एक अपडेट है. मैं हाल में अभ्‍यास के दौरान चोटिल हो गई थी जिसके लिए सर्जरी कराई. रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है और मैं जल्द ही वापसी करूंगी.’ बीते समय में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उपचार करने वाले डॉक्टर अनंत जोशी के मार्गदर्शन में यह सर्जरी हुई. पूर्वोत्‍तर के राज्‍य त्रिपुरा की दीपा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्‍नास्ट बनी थी,वह रियो ओलिंपिक-2016 मेंचौथे स्थान पर रहीं थी. 2014 में ग्‍लास्‍गो में हुए कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में दीपा ने कांस्य पदक जीता था.

इससे पहले किए गए एक ट्ववीट में दीपा ने रियो ओलिंपिक में कुश्‍ती का कांस्‍य जीतने वाली साक्षी मलिक को विवाह पर शुभकामनाएं दी थीं. उन्‍होंने लिखा था, साक्षी मलिक, आपको शादी पर बहुत-बहुत बधाई. आपको और सत्‍यव्रत को वैवाहिक जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. (भाषा से इनपुट)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipa Karmakar, Knee Surgery, Asian Championships, Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com