विज्ञापन

16 साल में इस हॉरर फिल्म के आए 6 पार्ट, हर मूवी रही हिट, अब छठी वाली का तहलका, 171 करोड़ के बजट में कमाए 610 करोड़

Insidious Out of the Further Box Office Collection: 16 साल पहले इस हॉरर फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई. इस सीरीज में छह फिल्में रिलीज हो गई हैं और एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं है. छठी वाली तो बम्पर कमाई कर रही है. भारत में भी इसका हल्लाबोल है.

16 साल में इस हॉरर फिल्म के आए 6 पार्ट, हर मूवी रही हिट, अब छठी वाली का तहलका, 171 करोड़ के बजट में कमाए 610 करोड़
Insidious Out of the Further Box Office Collection: 16 साल हॉरर फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म का दुनियाभर में हल्ला बोल, बजट की तिगुनी कमाई
IMDb
नई दिल्ली:

Insidious Out of the Further Box Office Collection: हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रैंचाइजी इनसीडियस का छठा पार्ट 'इनसीडियस: आउट ऑफ फर्दर' थिएटर्स में रिलीज हो चुका है. सिर्फ 171 करोड़ रुपये (करीब 18 मिलियन डॉलर) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक लगभग 610 करोड़ रुपये (64.7 मिलियन डॉलर) कमा लिए हैं. भारत में भी ये फिल्म दर्शकों को डराने और सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रही है. इस हॉरर फ्रेंचाइजी की खास बात यह है कि इनसीडियस 6 से पहले इसके पांच पार्ट रिलीज हो चुके हैं और ये सारी फिल्में सुपरहिट रही हैं. 

21 अगस्त 2026 को अमेरिका और भारत समेत कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनियाभर में 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली थी. कम बजट वाली हॉरर फिल्म होने के बावजूद यह फ्रैंचाइजी के लिए अच्छा मुनाफा कमा रही है. भारत में फिल्म ने पहले कुछ दिनों में अच्छी कमाई की और हॉरर प्रेमियों को आकर्षित किया.

फिल्म की कहानी जेम्मा (अमेलिया ईव) पर फोकस है. वह अपनी बेटी के साथ उसी घर में रहती है जहां उसका बचपन बीता था. उसे पता चलता है कि वह 'द फर्दर' (आत्माओं की दुनिया) में जा सकती है और वहां से जीवों को असली दुनिया में भी ला सकती है. यही क्षमता उसे खतरनाक राक्षसों का निशाना बना देती है. लिन शे फिर से एलिस रेनियर के किरदार में नजर आई हैं. डायरेक्टर जैकब चेस हैं.

इनसीडियस सीरीज की 5 फिल्में और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1. इनसीडियस (2010)  
जेम्स वान की पहली फिल्म. लैम्बर्ट परिवार के बेटे डाल्टन कोमा में चले जाने के बाद घर में राक्षसी ताकतें आ जाती हैं. बजट सिर्फ 1.5 मिलियन डॉलर था, दुनियाभर में करीब 100 मिलियन डॉलर की कमाई हुई.

2. इनसीडियस चैप्टर 2 (2013)  
पहली फिल्म का सीक्वल. लैम्बर्ट परिवार फिर से द फर्दर से जुड़ जाता है. बजट 5 मिलियन डॉलर, वर्ल्डवाइड कमाई करीब 162 मिलियन डॉलर की कमाई. 

3. इनसीडियस चैप्टर 3 (2015)  
ये इनसीडियस की प्रीक्वल है. एलिस रेनियर एक लड़की की मदद करती है जिसे द फर्दर की ताकतें परेशान कर रही हैं. बजट 10 मिलियन डॉलर, कमाई करीब 113-120 मिलियन डॉलर.

4. इनसीडियस: द लास्ट की (2018)  
एलिस रेनियर के बचपन के घर और पुराने राक्षस की कहानी. बजट 10 मिलियन डॉलर, वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 168-173 मिलियन डॉलर.

5.  इनसीडियस: द रेड डोर (2023)  
पैट्रिक विल्सन निर्देशित फिल्म. अब बड़े हो चुके डाल्टन और उसके पिता जोश फिर द फर्दर में जाते हैं. बजट 16 मिलियन डॉलर, यह सीरीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी (करीब 189 मिलियन डॉलर वर्ल्डवाइड). भारत में भी अच्छी कमाई की थी.

पूरी फ्रैंचाइजी ने अब तक 800 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. छठी फिल्म ने सीरीज को नया मोड़ दिया है, हालांकि आलोचकों की राय मिली-जुली रही है. जो इस हॉरर फ्रेंचाइजी के फैन् हैं, उनके लिए तो ये बेजोड़ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Insidious Out Of The Further Box Office Collection, Insidious Out Of The Further, Hollywood, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com