धोनी ने कहा कि इस विश्व कप में उन्हें प्रवीण की कमी खलेगी। साथ ही यह वर्ल्ड कप इसलिए ख़ास है क्योंकि ये सचिन का अंतिम वर्ल्ड कप है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कहा कि विश्व कप में प्रवीण कुमार की कमी खलेगी। दरअसल, प्रवीण कोहनी की चोट से नहीं उबर सके हैं और इस कारण वह विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रवीण को 15 सदस्यीय विश्व कप टीम के लिए चुना गया था लेकिन लेकिन चोट से न उबर पाने के चलते सोमवार को उनके टीम से बाहर रखने की घोषणा की गई। प्रवीण दक्षिण अफ्रीका दौरे में चोटिल हो गए थे। उन्होंने आगे कहा कि यह वर्ल्ड कप इसलिए खास है क्योंकि सचिन तेंदुलकर अपना अंतिम वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। धोनी ने यहां विश्व कप से पहले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व कप में प्रवीण नहीं होंगे। वह एक दिवसीय श्रृंखलाओं में हमेशा हमारे अच्छा करते रहे हैं। वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और हमें उनकी कमी खलेगी।" उन्होंने किसी का नाम लिए बिना इस बात के संकेत दिए कि वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर और सचिन तेंदुलकर सहित सभी अपनी चोटों से उबर आए हैं और विश्व कप के पहले मैच में उतरने तक सभी खिलाड़ी पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। विश्व कप में भारत का पहला मैच 19 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश के साथ है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
धोनी, वर्ल्ड कप, सचिन