तेजस्विनी सावंत (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स 2018) में नौवें दिन यानी शुक्रवार को भारत की झोली में 15वां स्वर्ण पदक डाल दिया है. तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया.
वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य भारतीय बेटी अंजुम मोदगिल ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है. तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता.
स्कॉटलैंड की सियोनेड मिकतोश को 444.6 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ है. गौरतलब है कि गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और गोल्ड लाने के मामले में बेटियां अव्वल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejaswini Sawant, CWG2018