विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स): धरूण निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर

उन्होंने स्पर्धा की हीट-1 में सात धावकों में पांचवां स्थान हासिल किया. 

राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स): धरूण निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर
धारुण अय्यासामी. (फाइल फोटो)
गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया): भारत के आयाशामी धरूण ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. उन्होंने स्पर्धा की हीट-1 में सात धावकों में पांचवां स्थान हासिल किया. 

धरूण ने 49.71 सेकेंड का समय निकाला. हीट-1 से ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड के कायरोन मैक्मास्टर 48.78 सेकेंड का समय निकाल कर पहले स्थान पर रहे जबकि जमैका के आंद्रे क्लार्क 49.10 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे. आंद्रे ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया. 

इस स्पर्धा की तीन हीटों में से हर हीट के शीर्ष-2 खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश करेंगे जबकि इनको हटा जिन खिलाड़ियों ने रेस सबसे जल्दी पूरी की होगी वो दो खिलाड़ी भी फाइनल में प्रवेश करेंगे. इसी तरह कुल आठ खिलाड़ी फाइनल रेस में दौड़ेंगे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com