प्रतीकात्मक फोटो
गोल्ड कोस्ट:
कॉमनवेल्थ गेम्स में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं जिन्होंने आर्थिक संकट के बावजूद अपने खेल में मास्टरी हासिल की. कुछ ऐसी ही कहानी कुक आईलैंड के खिलाड़ी तेरीपी तापोकी की है. शॉट पट (गोला फेंक) और डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) के लिए जरूरी उपकरण नहीं मिलने पर भी हार नहीं मानते हुए कुक आईलैंड की एक खिलाड़ी ने नारियल का इस्तेमाल करके तैयारी की. कुक आईलैंड के सबसे घनी आबादी वाले द्वीप रारोटोंगा की एक पुलिस अधिकारी तेरीपी तापोकी ने यह जुगत भिड़ाई. उसके पास अभ्यास के लिये चक्का या गोला नहीं था तो उसने नारियल को इसके विकल्प के रूप में आजमाया. उन्होंने कहा,‘हमारे पास चक्का या गोला तो था नहीं तो हमने नारियल फेंककर अभ्यास किया. चक्का सपाट होता है जबकि नारियल गोल, ऐसे में यह अभ्यास मुझे कुछ मुश्किल लगा.’तापोकी ने 2004 एथेंस ओलिंपिक और 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भाग लिया था और यहां कॉमनवेल्थ गेम्स में चक्काफेंक और गोलाफेंक दोनों में उतरेंगी. वह मेलबर्न खेलों में 11वें स्थान पर रही थीं लेकिन गर्भवती होने के कारण दिल्ली के 2010 और ग्लास्गो के 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर रही थी.
वीडियो: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल से खास बातचीत
गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स बुधवार 4 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक चलेंगे.भारत के 200 से अधिक एथलीट इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 'परेड ऑफ दे नेशन' में भारतीय दल की ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगी. उद्घाटन समारोह में करीब 4000 कलाकार अपने प्रदर्शन का जलवा बिखेरेंगे. (इनपुट: एजेंसी)
There is nothing worse than sunburn, so make sure you're being sun safe while enjoying your #GC2018 experience. Lathering up the sunscreen and pop a hat on your head! #SHARETHEDREAM pic.twitter.com/wtea93Eu7Y
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 4, 2018
वीडियो: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल से खास बातचीत
गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स बुधवार 4 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक चलेंगे.भारत के 200 से अधिक एथलीट इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 'परेड ऑफ दे नेशन' में भारतीय दल की ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगी. उद्घाटन समारोह में करीब 4000 कलाकार अपने प्रदर्शन का जलवा बिखेरेंगे. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018, Coconut, Shot Put, Tereapii Tapoki