विश्वचैम्पियन विश्वनाथन आनंद को गुरुवार को ज्यूरिख शतरंज चैलेंज के चौथे राउंड में इटली के युवा फैबियानो कारूआना के हाथों उलटफेर भरी हार का मुंह देखना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड):
विश्वचैम्पियन विश्वनाथन आनंद को गुरुवार को ज्यूरिख शतरंज चैलेंज के चौथे राउंड में इटली के युवा फैबियानो कारूआना के हाथों उलटफेर भरी हार का मुंह देखना पड़ा।
पहली तीन बाजियों में ड्रा खेलने के बाद मिली इस हार से आनंद को काफी नुकसान हुआ क्योंकि उन्होंने अपनी संयुक्त बढ़त गंवा दी और अब यह भारतीय निचले स्थान पर पहुंच गया।
चार खिलाड़ियों के डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट की अन्य बाजियों में रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक और इस्राइल के बोरिस गेलफैंड ने ड्रा खेला।
अब सिर्फ दो राउंड और खेले जाने बाकी हैं और कारूआना 2.5 अंक लेकर एकल बढ़त बनाए हैं। वह क्रैमनिक और गेलफैंड पर आधे जबकि आनंद पर 1.5 अंक की बढ़त बनाए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ज्यूरिख शतरंज चैलेंज, विश्वनाथन आनंद, कारूआना, Vishwanathan Anand, Zurich Chess Championship, Karuana