विस्फोट होने के बाद स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई (फोटो : AFP)
डार्टमंड (जर्मनी):
मोनाको के खिलाफ चैम्पियंस लीग मैच खेलने जा रही बोरूशिया डार्टमंड फुटबॉल टीम की बस में तीन विस्फोट हो गए जिसमें स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्क बारतरा घायल हो गए. बारतरा को कलाई में चोट लगी क्योंकि बस की खिड़की के कांच उन्हें लग गए थे. इस विस्फोट की वजह से बुधवार का क्वार्टर फाइनल मैच स्थगित करना पड़ा. क्लब ने कहा कि खिलाड़ी स्तब्ध लेकिन सुरक्षित हैं.
वेस्टर्न जर्मनी के पुलिस प्रमुख ग्रेगोर लांगे ने कहा कि यह संगठित आतंकी हमला नहीं लग रहा है. स्थानीय अभियोजकों ने कहा कि विस्फोट के पास मौके से एक पत्र बरामद हुआ है. उन्होंने कहा, ‘इसकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है.’ बस दस किलोमीटर दूर स्थित बोरूशिया स्टेडियम जा रही थी. विस्फोट से बस की खिड़कियां टूट गई और बस दाहिने ओर से जल गई.
डार्टमंड के सीईओ हैंस जोकिम वाज्के ने कहा, ‘पूरी टीम स्तब्ध है. इस तरह की याद जल्दी नहीं मिटती. लंबे समय तक यह जेहन में रहेगा.’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं