विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2012

भूपति, बोपन्ना को पहले दौर में मिला बाई

महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को क्वीन्स क्लब में खेले जा रहे एगोन टेनिस चैंपियनशिप के युगल में पहले दौर में बाई दी गयी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को क्वीन्स क्लब में खेले जा रहे एगोन टेनिस चैंपियनशिप के युगल में पहले दौर में बाई दी गयी है।

यह भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में मार्कोस बागदातिस और जेमी र्मे से भिड़ेगी। उन्होंने पहले दौर में सिमोन बोलेली और जाइल्स मुलेर की जोड़ी को 7-6, 6-4 से हराया।

ओलंपिक में सीधा प्रवेश पाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से जोड़ी बनायी है। पहले दौर में उनका मुकाबला जुलियन बेनातू और निकोलस माहूट की फ्रांसीसी जोड़ी से होगा।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhupathi, Bopanna, First Round Bye, भूपति, बोपन्ना, पहले दौर में बाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com