इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ट्रेवर बेली की घर में लगी आग में झुलसने से मौत हो गई। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ट्रेवर बेली की घर में लगी आग में झुलसने से मौत हो गई। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बेली की सुबह घर में लगी आग में झुलसने से मौत हो गई 87 वर्षीय बेली ने 10 वर्ष के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 61 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने क्रिकेट लेखक और प्रसारणकर्ता के रूप में सफलता अर्जित करने से पहले इसेक्स के साथ 21 वर्ष तक काम किया। वर्ष 1953 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लार्डस के मैदान में विली वाटसन के साथ मिलकर खेली गई पारी को उनकी सबसे यादगार पारी माना जाता है। उन्होंने अपनी इस पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल कराने के साथ ही टीम को एशेस खिताब बरकरार रखने में मदद की।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंग्लैंड क्रिकेट टीम, खिलाड़ी ट्रेवर बेली