विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2012

बैडमिंटन खिलाड़ी कश्यप करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा गुरुवार को जारी रैंकिंग में छह स्थानों की छलांग लगाकर 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा गुरुवार को जारी रैंकिंग में छह स्थानों की छलांग लगाकर 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

कश्यप (26 वर्ष) ने बीते रविवार लखनऊ में खेले गए सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रांड प्रिक्स गोल्ड टूनामेंट का पुरुषों का एकल खिताब जीता था।

उनके अलावा टूर्नामेंट में महिलाओं के एकल मुकाबलों के फाइनल में हार का सामना करने वाली पी. वी. संधु भी पांच स्थानों की छलांग लगाकर 19वें पायदान पर पहुंच गई है। यह संधु के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

वहीं, विवादास्पद परिस्थितियों में टूर्नामेंट से हटने वाली भारत की बैडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय बैडमिंटन, पुलेला गोपीचंद, पारुपल्ली कश्यप, Indian Badminton, Parupalli Kashyap, Pulela Gopichand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com