विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2011

दुबई चैम्पियनशिप : अंतिम-16 में पहुंचीं स्टोसुर

ऑस्ट्रेलिया के महिला टेनिस खिलाड़ी सामंथा स्टोसुर अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए दुबई चैम्पियनशिप के अंतिम-16 में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के महिला टेनिस खिलाड़ी सामंथा स्टोसुर अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए दुबई चैम्पियनशिप के अंतिम-16 में पहुंच गई हैं। स्टोसुर ने शुक्रवार को महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी पैटी श्नाइडर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले, स्टोसूर ने दूसरे दौर के मुकाबले में इटली की सारा ईरानी को 6-0, 6-1 से पराजित किया था। 32 वर्षीया स्टोसूर का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला सर्बिया की जेलेना जांकोविक से होगा। जांकोविक ने छठीं वरीयता प्राप्त काइया कानेपी को 2-6, 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई है। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क की खिलाड़ी कारोलाइन वोजनियाकी महिला रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने से मात्र एक जीत दूर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलिया, चैम्पियनशिप, अंतिम-16
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com