ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि विश्व कप में कप्तान रिकी पोंटिंग की टीम को नंबर एक वनडे टीम होने के बावजूद कड़ी चुनौती मिलेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Melbourne:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि आगामी विश्व कप में कप्तान रिकी पोंटिंग की टीम को नंबर एक वनडे टीम होने के बावजूद कड़ी चुनौती मिलेगी और सहमेजबान भारत एवं श्रीलंका परिस्थितियों का फायदा उठाकर खिताब के प्रबल दावेदार साबित हो सकते हैं। पूर्व विकेटकीपर इयान हीली ने ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथे खिताब की दावेदारी के बारे में कहा, उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) इसके लिए निश्चित रूप से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। डेली टेलीग्राफ ने हीली के हवाले से कहा, विश्व कप जीतने के लिए यह (उपमहाद्वीप) हमें मदद करने वाला स्थल नहीं है लेकिन यह एक सीमा है जिसे 1987 की तरह फिर से लांघने की जरूरत है। भारत और श्रीलंका की ओर से कड़ी चुनौती मिलना तय है और मैं सेमीफाइनल के अन्य दो स्थानों के लिए असल जंग की उम्मीद कर रहा हूं। हीली ने श्रीलंका को खिताब का प्रबल दावेदार मानते हुए कहा कि अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे दिग्गज आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन अहम भूमिका निभाएंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऑस्ट्रेलिया, रिकी पोंटिंग, चुनौती