पाकिस्तान हॉकी टीम के 1971 के बाद पहली बार एफआईएच विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव आसिफ बाजवा ने पद से इस्तीफा दे दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:
पाकिस्तान हॉकी टीम के 1971 के बाद पहली बार एफआईएच विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के सचिव आसिफ बाजवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पूर्व ओलिंपियन बाजवा ने महासंघ के कार्यकारी बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंपा। बोर्ड की लाहौर में हॉकी टीम की असफलता की समीक्षा करने के लिए बैठक हुई थी।
पीएचएफ ने विज्ञप्ति में कहा, राणा मुजाहिद को 2014 से 2018 तक के कार्यकाल के लिए चुनाव होने तक सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। आसिफ बाजवा के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था। बोर्ड ने इसके साथ ही घोषणा की कि क्लब, जिला, प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव 25 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच कराए जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान हॉकी महासंघ, पीएचएफ, आसिफ बाजवा, पाकिस्तान हॉकी टीम, Pakistan Hockey Federation, PHF, Asif Bajwa