प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
भारत के सुमित कुमार ने रविवार को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता. सुमित को उनके वर्ग के फाइनल में ईरान के यादोल्लाह मोहम्मद काजरान मोहेबी ने 6-2 से हराया. भारत ने इस चैम्पियनशिप में अंतिम रूप से कुल 10 पदक जीते. इनमें एक स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं।
सोमवीर (86 किलोग्राम), विनोद ओमप्रकाश (70 किलोग्राम) और हरफूल (61 किलोग्राम) ने निराश किया. इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में महिला पहलवानों ने काफी सराहनीय प्रदर्शन किया. महिलाओं ने तीन रजत हासिल किए.
इससे पहले, शनिवार को प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा था जब भारत के लिए बजरंग पुनिया ने स्वर्ण जीता था. बजरंग ने फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा वर्ग में यह उपलब्धि दक्षिण कोरिया के ली सेयुंग-चुल को हराकर हासिल की थी. हालांकि कल महिला वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी थी जब सरिता फाइनल में हार गईं. पुरुष 65 किग्रा के फाइनल मुकाबले में बजरंग ने चुल को 6-2 से हराया. खराब शुरुआत के बाद बजरंग ने शानदार वापसी की. मुकाबला अंतिम राउंड तक गया. आखिरकार बजरंग को 6-2 से जीत हासिल हुई. बजरंग पुनिया के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं