सेना के दल ने जमशेदपुर में चल रही घुड़सवारी स्पर्धा में भी दो और स्वर्ण पदक जीते जिसे मिलाकर इक्वेस्ट्रियन में अब तक उसने कुल चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:
पिछले राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को दोपहर तक ही धनबाद के मैथन बांध में चल रही नौकायन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी टीम को पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया। सर्विसेज की ओर से स्वर्ण सिंह ने सिंगल्स एकल्स 1500 मीटर में लव कुमार और सतीश जोशी ने काक्सवेन लेस पेयर्स 1500 मीटर में लाइव वेट डबल स्क्रल 1500 मीटर में शोकिंदर तोमर और संदीप कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। मैथन बांध में चल रही रोइंग प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में सेना की टीमें बिलकुल छा गईं। इसी प्रकार महिलाओं के वर्ग में मणिपुर केरल और उड़ीसा की टीमों ने क्रमश: दो और एक एक स्वर्ण पदक जीते। सेना के दल ने जमशेदपुर में चल रही घुड़सवारी स्पर्धा में भी मंगलवार को दो और स्वर्ण पदक जीते जिसे मिलाकर इक्वेस्ट्रियन में अब तक उसने कुल चार स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। ताइक्वांडो में भी सेना ने तीन स्वर्ण पदक अब तक अपने नाम किये हैं। पदक तालिका में सेना की टीम अब तक दस स्वर्ण छह रजत और छह ही कांस्य पदक जीतकर 22 पदकों के साथ शीर्घ स्थान पर पहुंच गई है। उसके साथ मणिपुर दस स्वर्ण और पांच रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। सोमवार की शाम तक तालिका में प्रथम स्थान पर रहने वाली मध्यप्रदेश की टीम नौ स्वर्ण आठ रजत और चौदह कांस्य पदकों के साथ 31 पदक जीतकर अब तक तालिका में तीसरे स्थान पर है।