एंडी मरे (फाइल फोटो)
- टॉमस बर्डिच को तीन सीधे सेटों में दी मात
- रविवार को करेंगे खिताब जीतने की कोशिश
- 11 ग्रेंड स्लैम के फाइनल में पहुंच चुके हैं मरे
नई दिल्ली:
ब्रिटेन के एंडी मरे ने टॉमस बर्डिच को तीन सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-3 से मात देकर विंबलडन के पुरुषों के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मरे ने अपना मैच जीतने में दो घंटे से भी कम समय लगा। एंडी मरे 2013 में भी यहां चैंपियन बन चुके हैं और रविवार को अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
टॉमस बर्डिच अपने पावरफुल खेल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सेमीफाइनल में उन्होंने कई गलतियां की जिसका फायदा 29 साल के मरे ने बखूबी उठाया।
मरे यहां दूसरी वरियता प्राप्त हैं जबकि बर्डिच विंबलडन में साल 2010 में फाइनल में पहुंच चुके थे और विंबलडन के सेमीफाइनल से पहले इस साल दोनों के बीच चार मुकाबले हुए थे, जो सभी मरे ने जीते थे। एंडी मरे अब 11 ग्रेंड स्लैम के फाइनल में पहुंच चुके हैं, जो किसी भी ग्रेट ब्रिटेन खिलाड़ी के लिए एक नया रिकॉर्ड है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एंडी मरे, विंबलडन, फाइनल में, Andy Murray, Wimbledon, In The Final