भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद. (फाइल फोटो)
रियाद:
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता. दो दिन पहले रैपिड वर्ग में आनंद ने स्वर्ण पदक जीता था. ब्लिट्ज वर्ग में पहले दिन निराशाजनक शुरुआत के बाद उन्होंने अंतिम दिन फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव पर जीत दर्ज की. पहले दिन उन्हें रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से हार का मुंह देखना पड़ा था.
यह भी पढ़ें : इस खिताबी जीत के साथ विश्वनाथन आनंद ने ऐसे लिया विश्व चैंपियन से बदला
नार्वे के विश्व क्लासिकल चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने फिर खुद को साबित करते हुए अंतिम दिन जीत दर्ज कर इसे जीत लिया. फाइनल दिन से पहले कार्लसन के 11 दौर के बाद सात अंक थे और इस चैंपियन ने अंतिम दिन 10 में से नौ अंक जीतकर कुल 16 अंक जुटा लिए.
VIDEO : स्वदेश लौटने पर विश्वनाथन आनंद का जोरदार स्वागत
आनंद के भी सात अंक थे, लेकिन अंतिम 10 गेम में वह 7.5 अंक जुटा सके. इससे वह रूस के सर्जेई कारजाकिन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए. कारजाकिन अंतिम दिन केवल 5.5 अंक ही जुटा सके, जिससे उनके कुल अंक आनंद की तरह 14.5 रहे. आनंद का यह प्रयास शानदार रहा जो इस महीने के शुरू में लंदन शतरंज क्लासिक में अंतिम स्थान पर रहे थे. पांच बार के क्लासिकल वर्ग के विश्व चैंपियन ने अपने आलोचकों को गलत साबित करते हुए साल का अंत शानदार ढंग से किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं