टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत पर जोर देते हुए आकाश ने कहा, "शुरूआती मैच अहम होगा। बांग्लादेश के खिलाफ जीत बाकी टूर्नामेंट के लिए लय तय करेगी।"
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि 19 फरवरी से उपमहाद्वीप में शुरू हो रहे विश्व कप के दौरान भारत के पास अपना दूसरा क्रिकेट विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका होगा। अभिषेक दूबे की किताब द आईपीएल स्टोरी : क्रिकेट, ग्लैमर एंड बिग मनी के विमोचन के इतर चोपड़ा ने कहा, मैं आशावादी हूं और मेरा मानना है कि भारत में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 जीतने की क्षमता है। इस बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि पूरी टीम अंतर पैदा करेगी न कि कोई व्यक्तिगत खिलाड़ी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि खेल का रूख बदलने वाला कोई खिलाड़ी मौजूद है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसी निश्चित दिन पूरी टीम का प्रदर्शन कैसा रहा। टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत की अहमियत पर जोर देते हुए चोपड़ा ने कहा, शुरूआती मैच अहम होगा। बांग्लादेश के खिलाफ जीत बाकी टूर्नामेंट के लिए लय तय करेगी। विश्व कप के शुरूआती मैच में भारत सह मेजबान बांग्लादेश से ढाका में भिड़ेगा। एक अन्य सह मेजबान श्रीलंका को भी खिताब का संभावित दावेदार मानते हुए 33 वर्षीय चोपड़ा ने कहा कि उनके पास काफी अच्छा मौका है, क्योंकि वह अपनी सरजमीं पर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, श्रीलंका की टीम अच्छी है और वे अपनी घरेलू परिस्थितियों को किसी अन्य टीम से बेहतर जानते हैं। घरेलू सरजमीं पर उन्हें हराना मुश्किल होगा। आईपीएल के चौथे टूर्नामेंट के लिए राजस्थान रायल्स के साथ अनुबंध करने वाले चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग के बारे में कहा, आईपीएल की धारणा ही अपने आप में बेजोड़ है। यह प्रारूप युवाओं को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका देता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बल्लेबाज आकाश चोपड़ा, विश्वकप भारत