मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा बढ़े से लेकर छोटे तक में देख सकते हैं. वजन कम करने के लिए हममें से ज्यादातर लोग न जाने क्या-क्या पापड़ बेलते हैं. जिम में घंटों पसीना बहाना, कड़ी डाइट फॉलो करना और न जाने कितने महंगे सप्लीमेंट्स ट्राई करना मगर, इनके सबके बाद भी वजन कम होने का काम नहीं लेता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी सख्त डाइट के भी वजन कम किया जा सकता है, जी हां आपने सही सुना. हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नुपूर पाटिल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने कैसे अपना वजन कम किया.

दुबई और मुंबई में रहने वाली नुपूर पाटिल ने अपनी शानदार 30 किलो वजन घटाने की ट्रांसफॉर्मेशन से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. क्योंकि उनकी कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण है जो वजन कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
यहां देखें पोस्ट-
नुपूर पाटिल की 14 कमाल की आदतें-
नुपूर पाटिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वजन घटाने की यात्रा में मदद करने वाली 14 सरल आदतों को साझा किया. इन आदतों को उन्होंने "अनसेक्सी हैबिट्स" कहा है, क्योंकि ये दिखने में बहुत साधारण हैं, लेकिन इनका असर बहुत गहरा होता है.
1. एक ही खाना रिपीट-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह एक ही तरह का खाना बार-बार खाने से नहीं कतरातीं. उनका मानना है कि निरंतरता रचनात्मकता से अधिक मूल्यवान है. एक ही तरह का खाना खाने से आपको खाने के लिए मनोरंजन करने के बजाय खुद को बोर होने देने का मौका मिलता है, जिससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन कम होता है.
2. नो थैंक्स कहना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि उन्होंने बस एक बार कहने के बजाय ना थैंक्स कहना ज्यादा बेहतर समझा.
3. जल्दी सो जाना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह स्क्रॉलिंग या स्नैकिंग के बजाय जल्दी सो जाती थीं. नींद न केवल आपके शरीर को आराम देती है, बल्कि यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करती है.
4. रोजाना बहुत चलना-
नुपूर पाटिल का मानना है कि फैंसी वर्कआउट नहीं, सिर्फ कदम. उन्होंने रोजाना बहुत चलने पर ध्यान दिया, जो कि वजन कम करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है.
5. भूख लगने से पहले पानी पीना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह भूख महसूस होने से पहले पानी पीती थीं. पानी न केवल आपको हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि यह आपको भरा महसूस कराने और अनावश्यक कैलोरी का सेवन कम करने में भी मदद करता है.
6. धीमी प्रोग्रेस को स्वीकार करना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह क्विक रिजल्ट के बजाय धीमी प्रोग्रेस को स्वीकार करती थीं.
7. खराब दिनों में भी बने रहना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह खराब दिनों में भी बनी रहती थीं और कम से कम काम करती थीं.
8. साधारण वर्कआउट को दोहराना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह प्रोग्राम-हॉपिंग के बजाय साधारण वर्कआउट को दोहराती थीं. साधारण वर्कआउट भी वजन कम करने में प्रभावी हो सकते हैं.
9. हर दिन खुद से बातचीत न करना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वह हर दिन खुद से बातचीत नहीं करती थीं, जो उनके नियमित फिटनेस रूटीन के प्रति उनके समर्पण को उजागर करता है.
10. ट्रिगर फूड को घर में न रखना-
नुपूर पाटिल का मानना है कि आंखों से दूर, मुंह से दूर. उन्होंने उन फूड को घर में नहीं रखा जो उन्हें खाने के लिए उकसाते थे, जैसे कि जंक फूड, मिठाई या मीठे ड्रिंक.
11. घर पर खाना बनाना-
नुपूर पाटिल ने टेकआउट पर निर्भर रहने के बजाय घर पर खाना पकाने को प्राथमिकता दी.
12. प्रोटीन को प्राथमिकता देना-
जब भी उन्हें कार्ब्स खाने का मन होता था, वह प्रोटीन को प्राथमिकता देती थीं. प्रोटीन न केवल आपको लंबे समय तक भरा महसूस कराता है, बल्कि यह मांसपेशियों को बनाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करता है.
13. सिंपल दिखना-
जब बाकी सब लोग ट्रेंड्स के पीछे भाग रहे हों, तब साधारण दिखने में संतुष्ट रहना.
14. खुद से नेगोशिएशन न करना-
नुपूर पाटिल ने बताया कि वो हर दिन खुद से नेगोशिएशन न करना भी रूल अपनाया.
ये भी पढ़ें- Kitchen Hacks: इंडक्शन चूल्हा बढ़ा न दे बिजली बिल, सता रही है टेंशन, तो इन आसान तरीकों से करें बचत
बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं