विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2011

अफरीदी की कप्तानी में खेलने को तैयार मिस्बाह

पाकिस्तान टीम इस समय अफरीदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड में एकदिवसीय शृंखला खेल रही है। मिस्बाह का कहना है कि वह अफरीदी की कप्तानी में खुश हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नेपियर: पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक का कहना है कि वह 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले विश्व कप में शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खेलने को तैयार हैं। अब तक विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम के कप्तान की घोषणा नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ी अफरीदी को तो कुछ मिस्बाह को कप्तान बनाने के पक्ष में हैं। पाकिस्तान टीम इस समय अफरीदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड में एकदिवसीय शृंखला खेल रही है। मिस्बाह का कहना है कि वह अफरीदी की कप्तानी में बेहद खुश हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक, "टीम इस समय अच्छा कर रही है। कप्तान कोई भी हो सभी टीम भावना और अपने देश के लिए खेलना चाहते हैं। मेरे मुताबिक अफरीदी अच्छा कर रहे हैं। हमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है कि हम किसकी कप्तानी में खेल रहे हैं। हमें मैदान पर जाना है और अपना खेल खेलना है।" मिस्बाह के लिए न्यूजीलैंड का दौरा अब तक अच्छा रहा है। उन्होंने एकदिवसीय मुकाबलों की तीन पारियों में 178 रन बनाए हैं जिसमें मंगलवार को खेली गई नाबाद 93 रनों की पारी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट शृंखला में 115.50 की औसत से कुल 231 रन बनाए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तानी टेस्ट, क्रिकेट टीम कप्तान, मिस्बाह उल हक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com