रजनीकांत (फाइल फोटो)
- BJP पर भड़के रजनीकांत
- कर्नाटक प्रकरण को बताया ‘लोकतंत्र का मजाक’
- उन्होंने राज्यपाल के फैसले को भी 'बेतुका' बताया
चेन्नई:
कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री पद के लिए शक्ति परीक्षण से पहले भाजपा नेता बी एस यदियुरप्पा के इस्तीफा देने के एक दिन बाद अभिनेता रजनीकांत ने आज कहा कि पड़ोसी राज्य में हुआ राजनीतिक घटनाक्रम प्रजातंत्र की जीत है. रजनीकांत ने संवाददाताओं के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘ संविधान के मुताबिक बहुमत विधानसभा के भीतर साबित करना होता है. कांग्रेस और जद (एस) यह करने जा रहे हैं और मैं इसे प्रजातंत्र की जीत के रूप में देखता हूं. ’’
यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने द्रमुक नेताओं से की मुलाकात, राजनीतिक कवायद हुई तेज
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा यदियुरप्पा को बुहमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिये जाने को ‘बेतुका करार देते हुए तमिल सुपरस्टार ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा , ‘‘ उच्चतम न्यायालय को सलाम, जिसने (इतना) अच्छा आदेश दिया. ’’ उनका संकेत उच्चतम न्यायालय के उस फैसले की तरफ था जिसमें भाजपा से विधानसभा में शनिवार को बहुमत साबित करने को कहा गया था.
VIDEO: क्या कर्नाटक के बाद मजबूत होगा विपक्ष?
‘रजनी मक्कल मंदरम ’ (रजनी पीपुल्स फोरम) की महिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद अभिनेता ने कहा कि कावेरी मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय को अक्षरश : लागू किया जाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tamilnadu, Rajinikanth, Rajinikanth On BJP