विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

सड़कों पर हंगामा करने के आरोप में बेंगलुरू पुलिस ने 60 को किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सीमान्त कुमार सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से ज्यादातर नशे की हालत में थे और इनमें से कुछ पर जेबकतरने का भी आरोप लगा है

सड़कों पर हंगामा करने के आरोप में बेंगलुरू पुलिस ने 60 को किया गिरफ्तार
बेंगलुरू में इस बार सुरक्षा की गई थी बेहद कड़ी
बेंगलुरू: बेंगलुरु  पुलिस ने नए साल का जश्न मनाने के दौरान बेवजह सड़कों पर हंगामा और शोरगुल के आरोप में 60 लोगों को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सीमान्त कुमार सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से ज्यादातर नशे की हालत में थे और इनमें से कुछ पर जेबकतरने का भी आरोप लगा है. हालांकि इस साल अब तक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कोई घटना सामने नहीं आई है.

बेंगलुरु में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मनेगा नये साल का जश्न

इस साल एमजी रोड ब्रिगेड रोड के साथ साथ पूरे बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत की गयी थी. सभी 19 डीसीपी को डयूटी पर लगाया गया था और लगभग 15000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. आपको बता दें कि पिछले साल एमजी रोड ब्रिगेड रोड से बड़े पैमाने पर महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई क्योंकि कोई भी पीड़िता सामने नहीं आई थी. हालांकि अभी तक जांच जारी है.

वीडियो : चप्पे पर तैनात थी पुलिस


इसी वजह से इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com