विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2018

हैदराबाद में MBA स्टूडेंट ने प्रेमी संग वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाई  

हनीशा चौधरी ने अपने प्रेमी दक्षित पटेल के साथ मोबाइल पर वीडियो कॉल करने के दौरान खुदकुशी की.

हैदराबाद में MBA स्टूडेंट ने प्रेमी संग वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाई  
प्रतीकात्मक फोटो.
हैदराबाद: हैदराबाद में MBA की एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में प्रेमी के साथ वीडियो कॉल करने के दौरान फांसी लगा ली. यह घटना शहर के कोम्पल्ली क्षेत्र के एक निजी हॉस्टल में हुई.

यह भी पढ़ें : पत्‍नी की बेवफाई से दुखी पति ने जहरीले सांप से खुद को डसवाया, बनाया मौत का LIVE वीडियो

पुलिस के अनुसार, हनीशा चौधरी ने अपने प्रेमी दक्षित पटेल के साथ मोबाइल पर वीडियो कॉल करने के दौरान खुदकुशी की. हनीशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली थी.

VIDEO : कोटा में कोचिंग करने गई बिहार की लड़की ने की खुदकुशी


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लड़की का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच शुरू कर दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com