- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली में निधन हो गया है
- अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं, उनको फ्लाइट से डिटेन कर लिया गया था
- दीपके की दादी पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं. उन्होंने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में आखिरी सांस ली
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है. CJP नेता दीपके फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. वहीं महाराष्ट्र के हिंगोली में उननकी दादी का निधन हो गया है. दीपके की दादी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. उन्होंने हिंगोली स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली.एक तरफ दिल्ली में अभिजीत दीपके के आंदोलन और घटनाक्रम को लेकर परिवार पहले से ही चिंता में था, वहीं अब दादी के निधन से परिवार में गहरा सदमा पहुंचा है.
बता दें कि अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था. प्रदर्शन में शामिल होने वह मुंबई से आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे थे. लेकिन फ्लाइट के भीतर ही दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया. दीपके के साथ ही सौरव दास, आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने पहले उनको समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे लोग बात नहीं माने तब उनको हिरासत में ले लिया गया.
अभिजीत दीपके की दादी का निधन
इधर पोते दीपके गुरुग्राम में पुलिस हिरासत में हैं, महाराष्ट्र में उनकी दादी का निधन हो गया है. दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार पहले से ही उनकी हिरासत को लेकर परेशान था. इधर दादी की मौत दोहरी पेरशानी की बात है.

अभिजीत दीपके की हिरासत से माता-पिता दुखी
अभिजीत दीपके के माता-पिता ने पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्लेन में इस तरह गिरफ्तारी गलत है. उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे ने क्या गुनाह किया था? अगर मेरे बेटे को कुछ हुआ तो सरकार को देख लेंगे.पिता ने कहा कि देश में पहली बार किसी छात्र को प्लेन से अरेस्ट किया गया है.रेपिस्ट-आतंकी नहीं पकड़े जाते, सीधे इंसान को तुरंत अरेस्ट कर लेते हैं.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-कनॉट प्लेस गोल चक्कर के पास पहुंची भारी भीड़, लगा रहे नारे, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं